{"_id":"5910cea34f1c1b3b5485220b","slug":"l-mpada-das-duas-casas-soprado-para-dentro-da-gua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में बुझ गए दो घरों के चिराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में बुझ गए दो घरों के चिराग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
river, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम खान
झांसी। ओरछा में पिकनिक मनाने गए शहर के दो नौजवानों की नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों ही बचपन से जिगरी दोस्त थे और यह साथ उनका जिंदगी की आखिरी सांस तक बना रहा। नदी में नहाने के दौरान डूब रहे खाती बाबा के शाहरुख (23) को बचाने के लिए उसके दोस्त आदिल (20) ने भी छलांग मार दी। लेकिन, न तो वह शाहरुख को बचा सका और न ही खुद को। इसकी खबर लगते ही सोमवार को दोनों के घरों में मातम पसर गया। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। दोनों ही युवा अपने - अपने घरों के इकलौते पुत्र थे।
विदेश नहीं जा सका, दुनिया से हुआ विदा
खातीबाबा इलाके की ट्यूब वैल रोड की गली नंबर तीन निवासी मुन्ना खां ट्रैक्टर मैकेनिक हैं। उनके एक बेटा और बेटी है। वह खुद मैकेनिक थे, परंतु वह अपने बच्चों को मैकेनिक नहीं बनाना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने दोनों बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके बेटे शाहरुख ने बीकॉम करने के बाद कंप्यूटर कोर्स किया था और वह आधार कार्ड बनाने का काम करता था। लेकिन, उसका सपना विदेश जाने का था। इसके लिए उसने अपना पासपोर्ट बनवा लिया था और एयर कंडीशन का काम भी सीख लिया था। शाहरुख का इरादा अरब जाकर एयर कंडीशन का काम करने का था। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। शाहरुख विदेश तो नहीं जा सका, बल्कि वह दुनिया से ही विदा हो गया।
दो माह बाद थी शादी, खुशियों पर लगा ग्रहण
नंदनपुरा इलाके के कुंडपाठा मुहल्ले में रहने वाले आदिल के परिवार में मां शमीम के अलावा दो बहने हैं। आदिल सीपरी बाजार में एक किराने की दुकान में काम करता था। इससे ही उसके घर का खर्च चलता था। छोटी उम्र में ही उसने घर की बड़ी जिम्मेदारी संभाल ली थी। आसपास के लोगों ने बताया कि आदिल काम और परिवार दोनों के ही प्रति बेहद जिम्मेदार था। आदिल की तीन महीने पहले धौलपुर में मंगनी हुई थी और ईद के बाद शादी होनी थी। घर में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं थीं और सभी खुश थे। लेकिन, अचानक ही उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने ओरछा गया आदिल बेतवा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।