{"_id":"675de4f6d3de46478c009324","slug":"kvss-53rd-national-sports-competition-started-with-boxing-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-453636-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बॉक्सिंग से शुरु हुई केवीएस की 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बॉक्सिंग से शुरु हुई केवीएस की 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। छावनी क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में 53वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग का अंडर-14, 17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन के संपूर्ण भारत से आए 25 संभागों की 330 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुपम आशीष और कर्नल सुजीत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्राचार्या राधा गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं संपूर्ण भारत से आए विभिन्न प्रतिभागियों एवं अनुरक्षकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खेल को व्यक्तित्व विकास का अभिन्न अंग बताते हुए इसके महत्व तथा विशेष रूप से बालिकाओं के खेल में प्रतिभाग पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय के बॉक्सिंग तकनीकी सहायक आनंद कुशवाहा एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट अब्दुल हमीद, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और तीन के प्राचार्य, विद्यालय स्टॉफ व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय के क्रीड़ा प्रमुख पंकज हयारण ने बताया कि प्रतियोगिताएं 10 से 14 सितंबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन