{"_id":"5f0cc0cb8ebc3e63ce249216","slug":"kv-first-in-cbse-rejult-jhansi-news-jhs1714686133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के रिजल्ट में केवी-3 की कर्णिका, स्वाती और आरएनएस के रुद्रांश, यशी चमकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के रिजल्ट में केवी-3 की कर्णिका, स्वाती और आरएनएस के रुद्रांश, यशी चमकीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर झांसी का दबदबा कायम रहा है। केंद्रीय विद्यालय-3 की छात्रा कर्णिका भाटिया और स्वाति सक्सेना ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर धाक जमाई। वहीं, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के रुद्रांश बंसल और यशी अग्रवाल, द आर्यंस स्कूल की अदिति शर्मा, सेंट स्टीफेंस स्कूल की रश्मि मांझी ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर झांसी का मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में 99 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद 3050 परीक्षार्थी थे। आठ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। 12वीं की 24 फरवरी से शुरू हुई थी। कई विषयों की परीक्षा कोरोना के चलते नहीं हो पाई, इसमें बिजनेस स्टडीज, जियोग्राफी, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, बायो टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी हुए तो केंद्रीय विद्यालय तीन की मानविकी संकाय की कर्णिका भाटिया और स्वाती सक्सेना संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल के विज्ञान वर्ग के रुद्रांश बंसल और कॉमर्स संकाय की यशी अग्रवाल के 97.2 प्रतिशत अंक आए हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज की रश्मि मांझी के 97.2 व अविनाश मिश्रा ने 96.6, द आर्यंस स्कूल की अदिति शर्मा के 97.2, आर्मी पब्लिक स्कूल की शाहीन परवीन और अनुष्का खर्द ने संयुक्त रूप से 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा एपीएस की डॉल्सी मोटवानी, अभिषेक सिंह और सन इंटरनेशनल स्कूल की शीतल गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96.6 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। केवी-3 के हर्ष वर्मा ने 96.6, पीयूष वर्मा ने 96.4, उज्ज्वल वर्मा ने 95.8, केवी-1 एक की धारा कंचन ने 95.4, दीपांशी ने 95.2, केवी-2 के दिव्यांशु ने 95.2, महात्मा हंसराज स्कूल की लिली राय ने 96.4, अंशुमान ओझा और शुभनीत तिवारी ने 95.2 फीसदी अंक हासिल प्राप्त किए हैं। इसी तरह, एमपीएस की शिवांगी सलोनिया ने 95.60, विशाल यादव ने 95, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के अर्पित अग्निहोत्री ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना और झांसी का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में लगभग 99 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।