फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kushwaha society is moving forward with strength: Hargovind

मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है कुशवाहा समाज : हरगोविंद

Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kushwaha society is moving forward with strength: Hargovind
बंगरा। कुशवाहा समाज की ओर से विकासखंड बंगरा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसका जुलूस गायत्री मंदिर से चलकर बंगरा चौराहे पर होते हुए मगरवारा के लिऐ प्रस्थान किया, रास्ते में जुलूस को रोक कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस मगरवारा पहुंचा। जहां, महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शिव शरण कुशवाहा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी झांसी ललितपुर जन अधिकार पार्टी व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश हरगोविंद कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर शीतल कुशवाहा आदि ने कुशवाहा समाज के उत्थान के बारे में बताया। वक्ताओं में परशुराम कुशवाहा प्रधान मगरपुर, पर्वत सिंह कुशवाहा प्रधान टिकरी, लालाराम कुशवाहा प्रधान जेवर, मनोज कुशवाहा प्रधान बमोरी सोहागी, संतोष कुशवाहा प्रधान भकोरा, हरेंद्र कुशवाहा प्रधान पाचोरा, कैलाश कुशवाहा रानीपुर संतोष कुशवाहा उल्दन इंद्रजीत प्रतिनिधि प्रधान पालरा डॉ. जगदीश कुशवाहा प्रधान पठाकारक ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल मौर्य उपाध्यक्ष, रामेश्वर कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव नीरज कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मुख कोषाध्यक्ष अखिलेश मिस्त्री, महामंत्री मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed