फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kunwar Hardaul loved the birthplace of devotee Prahlad

Jhansi News: कुंवर हरदौल को प्रिय थी भक्त प्रह्लाद की जन्मस्थली

Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kunwar Hardaul loved the birthplace of devotee Prahlad
एरच। एरच नगरी के धार्मिक इतिहास के क्षेत्र में भी बड़ा नाम है, भक्त प्रहलाद की जन्मस्थ्ली एरच बुंदेलखंड के लोक देवता कुंवर हरदौल की अति प्रिय थी। इतिहासकार डाॅ. चित्रगुप्त बताते हैं कि ओरछा के बुंदेला राजा वीर सिंह जूदेव ने मुगल सरदारों को भगाकर इस क्षेत्र को अपने अधीन कर लिया था।
विज्ञापन

वीरसिंह जूदेव ने यहां कुछ निर्माण कार्य कराए थे, वीरसिंह जूदेव को अपने सबसे छोटे पुत्र हरदौल से बेहद लगाव था। कुंवर हरदौल के जन्म लेते ही वीर सिंह ने उन्हें एरच का जागीरदार बना दिया था। किशोर अवस्था में हरदौल ने योद्ध कला, कौशल के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सीख लिया था, कहा जाता है कि अपने घोड़े पर सवार होकर वह बेतवा के किनारे होकर एरच पहुंच जाते थे।
विज्ञापन


कुंवर हरदौल की लोकप्रियता एरच ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड में फैल गई थी। उन दिनों जुझार सिंह ओरछा के राजा थे, जो राजा वीरसिंह जूदेव के जयेष्ठ पुत्र और हरदौल के जयेष्ठ भ्राता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुझारसिंह के समय में मुगल सेना की एक टुकडी ओरछा में रहती थी। उस सेना का मुगल सरदार जनता को तंग करता था कुंवर हरदौल को पता चला तो उन्होंने उसे दंडित कर दिया।

ओरछा में मुगल सेना का लगातार प्रतिरोध कुंवर हरदौल करते थे, मुगल यह बात समझ गए थे कि हरदौल के जीवित रहते बुंदेलखंड पर मुगल प्रभावी नहीं हो सकते थे, इसके लिए एक षडयंत्र ओरछा में रचा गया। जिस षडयंत्र के तहत राजमहल में ही कुंवर हरदौल को भोजन में विष दे दिया गय। जिसके सेवन से उनकी मौत हो गई। कहा जाता है कि हरदौल बहन कुंजा की हट पर वह सर शरीर प्रकट हुए थेा उसी समय से ही कुँवर हरदौल लोक देवता के रूप में पूजे जाने लगे थे होली महोत्सव मे भी कुँवर हरदौल की पूजा की जाती हैा बुदेलखंड मे शादी विवाह के पूर्व हरदोल की पूजा के साथ प्रथम निमत्रण दिए जाने का प्रवधान हे एरच नगर उनकी जागीर था। स्थानीय निवासी संत उमेशदत्त शाडिल्य, चंद्रकांत पाठक, रविंद्र केवट ने बताया कि एरच नगर से कुंवर हरदौल का नाता रहा है, यहां पर लोक देवता हरदौल का मंदिर स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed