फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kovid will be vaccinated for 14 hours in the district hospital

जिला अस्पताल में 14 घंटे होगा टीकाकरण

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kovid will be vaccinated for 14 hours in the district hospital
झांसी। कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल में अब कोविड टीकाकरण 14 घंटे तक किया जाएगा। टीकाकरण सुबह आठ बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक होगा। इसके लिए कर्मचारियों की दो टीमें लगाई गई हैं। पहले सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ही टीकाकरण किया जाता था।
विज्ञापन

15 लाख के सापेक्ष जिले में टीकाकरण का आंकड़ा ग्यारह लाख के करीब ही पहुंच सका है। जिसमें से सिर्फ चार लाख लोगों को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। जिले में कई लोग ऐसे हैं, जो टीका नहीं लगवा रहे हैं। वहीं कोविड टीकाकरण सेंटरों पर भीड़ अधिक होने के कारण लोग केंद्रों से वैक्सीन लगवाए बिना ही वापस लौट रहे हैं। लोगों की सहूलियत को देखते हुए विभाग ने जिला अस्पताल स्थित केंद्र की समय सीमा को रात दस बजे तक बढ़ा दिया है। सीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में टीकाकरण की समयावधि को बढ़ाते हुए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed