{"_id":"61eda94304dead72250f1c6a","slug":"koreona-in-jhansi-and-lalitpur-three-days-in-three-days-jhansi-news-jhs213684892","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी और ललितपुर में जानलेवा हुआ कोरोना, तीन दिन में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी और ललितपुर में जानलेवा हुआ कोरोना, तीन दिन में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर अब जानलेवा साबित होने लगी है। झांसी और ललितपुर में तीन दिन के भीतर एक माह की बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को झांसी में 320 और ललितपुर 111 संक्रमित मिले। दोनों जिलों की अगर बात की जाए तो एक्टिव मरीजों की संख्या झांसी में 2267 और ललितपुर में 497 हो गई है।
झांसी जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मौत का पहला मामला रविवार को सामने आया है। ओरछा गेट की रहने वाले एक महीने की बच्ची को शनिवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची गंभीर हालत में निक्कू वार्ड में भर्ती हुई थी। वह सही से सांस नहीं ले पा रही थी। साथ ही ऑक्सीजन लेवल भी 50 के आसपास था। बच्ची के फेफड़े और दिल भी सही से काम नहीं कर रहे थे। जन्म के बाद से ही उसका वजन भी नहीं बढ़ रहा था। निक्कू वार्ड में आते ही बच्ची को वेंटिलेटर पर रखना पड़ गया। लगभग 24 घंटे भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। भर्ती होने के दौरान उसकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया था, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले शनिवार को ललितपुर में तीन महीने की बच्ची और शुक्रवार को लखनऊ में भर्ती ललितपुर की एक महिला की कोविड पॉजिटिव आने के बाद मौत हो चुकी है।