{"_id":"5d17c9978ebc3e3c714623fa","slug":"koedar-beeten-supply-inspector-dehat-news-jhs14247348","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक व लिपिक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार ने पूर्ति निरीक्षक व लिपिक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर (झांसी)। मऊरानीपुर तहसील के ग्राम लुहरगांव में शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने गए पूर्ति निरीक्षक व उनके लिपिक को बंधक बनाकर कोटेदार ने मारपीट कर दी। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
मऊरानीपुर आपूर्ति कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक आदित्य कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि वह शनिवार की दोपहर को अपने लिपिक ओम प्रकाश गुप्ता के साथ आईजीआरएस (मुख्यमंत्री पोर्टल) पर की गई शिकायत की जांच के लिए मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव में कोटेदार के यहां गए थे। जहां उन्होंने कोटेदार से पूछताछ की। इसी दौरान कोटेदार के परिवार के कुछ लोग आ गए और बहस करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए वे लोग लिपिक को घसीट कर कमरे के अंदर ले गए। लिपिक को बचाने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को भी आरोपियों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उन्हें छोड़ने के एवज में पैसों की भी मांग करने लगे। थोड़ी देर बाद मामला शांत होने पर पूर्ति निरीक्षक व लिपिक मौके से बिना कार्रवाई किए किए मऊरानीपुर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।