{"_id":"66de2c441e86e7cb99016ad8","slug":"know-the-routes-for-changing-trains-otherwise-you-will-lose-your-way-jhansi-news-c-11-jhs1002-388126-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेनों के बदले मार्ग, जानकारी कर लें नहीं तो भटक जाएंगे रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेनों के बदले मार्ग, जानकारी कर लें नहीं तो भटक जाएंगे रास्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विकास कार्याें के चलते रेलवे ने दक्षिण भारत, उत्तर और पश्चिम भारत की ओर से जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। ऐसे में यदि आप इन बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं तो एक बार अपनी ट्रेन के वर्तमान रूट को जरूर जान लें, नहीं तो भटक सकते हैं।
मंढल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हिमसागर एक्सप्रेस 13 सितंबर को अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर के रास्ते चलेगी। अंडमान एक्सप्रेस 11, 12 और 15 सितंबर को अलवर-रेवारी-अस्थल बोहर के रास्ते, जबलपुर एक्सप्रेस 11 सितंबर को अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर के रास्ते, दुर्ग एक्सप्रेस 12 सितंबर को आदर्श नगर-दिल्ली छावनी-रेवारी-अलवर के रास्ते, अंडमान एक्सप्रेस 9, 10 और 14 सितंबर को रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर के रास्ते, नवयुग एक्सप्रेस 12 सितंबर को रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर के रास्ते चलेगी। वहीं, मंगला एक्सप्रेस 15 सितंबर को मितावली-गाजियाबाद-निजामुद्दीन के रास्ते, तामिलनाडु एक्सप्रेस 15 सितंबर तक मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते, कोंगू एक्सप्रेस 15 सितंबर को मितावली-गाजियाबाद-निजामुद्दीन के रास्ते, पंजाब मेल 16 सितंबर तक मितावली-गाजियाबाद के रास्ते, गोवा एक्सप्रेस 15 सितंबर तक मितावली-गाजियाबाद-निजामुद्दीन के रास्ते, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 सितंबर तक मितावली-खुर्जा-मेरठ सिटी के रास्ते गुजरेगी। इसी तरह, मंगला एक्सप्रेस 17 सितंबर तक गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते, गोवा एक्सप्रेस 17 सितंबर तक गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते, अमृतसर एक्सप्रेस 16 सितंबर तक मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली के रास्ते, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 17 सितंबर तक गाजियाबाद-मितावली के रास्ते, उत्कल एक्सप्रेस 17 सितंबर तक मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली के रास्ते, पुरी एक्सप्रेस 15 सितंबर तक मितावली-खुर्जा-मेरठ सिटी के रास्ते, मुंबई पंजाब मेल 16 सितंबर तक गाजियाबाद-मितावली के रास्ते और हीराकुंड एक्सप्रेस 10, 13 और 14 सितंबर को मितावली-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।