फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   know about Neil Nayyar

अद्भुत संगीत प्रतिभा के धनी हैं 14 वर्षीय नील नैय्यर, दो विश्व कीर्तिमान कर चुके हैं अपने नाम

Sat, 21 Mar 2020 11:32 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला
अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Mar 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
know about Neil Nayyar
Neil Nayyar - फोटो : Neil Nayyar
वर्तमान पीढ़ी वह पीढ़ी है जो न केवल खुली आंखों से सपने देखना जानती है बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का हुनर भी रखती है। हम अक्सर ऐसे बच्चों के बारे में सुनते हैं जिन्हें चाइल्ड प्रोडिजी कहा जाता है, ये वो प्रतिभावान बच्चे होते हैं जिनमें किसी विशेष क्षेत्र की प्रतिभा सामान्य बच्चों से बहुत अच्छे दर्जे की होती है। ऐसे ही एक बालक हैं 14 वर्ष के नील नैय्यर।
विज्ञापन


नील को मात्र 14 वर्ष की उम्र में 107 संगीत वाद्य बजाने में निपुणता हासिल है और इसी वजह से वे विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं, नील का यह द्वितीय विश्व कीर्तिमान है। इसके पहले 2018 में 44 संगीत वाद्य बजाकर  उन्होंने 27 वर्षीय संगीतज्ञ के विश्व कीर्तिमान को तोड़कर सारी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया था।
विज्ञापन


भारतीय मूल के नील नैयर तकरीबन 10 वर्ष पहले अपने माता पिता के साथ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका विस्थापित हुए थे, संगीत वाद्यों की तरफ उनका रुझान बहुत छोटी उम्र से ही था, जिसकी तरफ उनके पिता का ध्यान तब गया जब भी मात्र 7 वर्ष के थे उनकी पिता ने तभी से उन्हें संगीत वादियों में शिक्षा दिलाने आरंभ कर दी थी । नील ने ना केवल अलग-अलग संगीत संस्थानों से संगीत वाद्यों में शिक्षा हासिल की है बल्कि चीन भारत एवं इटली के बड़े संगीत गुरुओं की ऑनलाइन क्लासेस भी अटेंड की है।नील अथक मेहनत का नतीजा यह रहा की मात्र 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रथम विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में नील नैयर उन चुनिंदा प्रतिभाओं में से एक हैं जिनका नाम याहू और गूगल के सर्च इंजन में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में से एक है, विश्व भर के बड़े-बड़े चैनल एवं समाचार पत्र उनकी संगीत यात्रा को प्रकाशित कर चुके हैं। अपनी अद्भुत प्रतिभा की वजह से वे न केवल नामी-गिरामी टीवी शो जैसे अमेरिका हस गौट टैलेंट, स्टीव हार्वे शो सैक्रामेंटो एनबीए गेम्स का हिस्सा बन चुके हैं बल्कि सिटी ऑफ ए्ल्क ने उन्हें मेडल ऑफ मेयर के खिताब से भी सम्मानित किया है।


नील नैयर ना केवल संगीत वाद्य बजाने में निपुण है वह एक अव्वल दर्जे के छात्र भी हैं तथा नृत्य में भी उन्हें महारत हासिल है।

सन 2020 में नील नैय्यर संगीत दुनिया की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाना चाहते हैं उनका नया एल्बम लांच करने की प्लानिंग चल रही है इस एल्बम में सभी 107 संगीत वाद्यों के प्रतिपादन का संकलन होगा। निश्चय ही इस 14 वर्षीय बालक की संगीत यात्रा काबिले तारीफ है एवं नई पीढ़ी को अपने सपनों को हासिल करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed