{"_id":"ffb25c672ffdb137bcbd9fb7d39c35ea","slug":"knight-rider-won-the-super-over-jhansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर में जीता झांसी नाइट राइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ओवर में जीता झांसी नाइट राइडर
झांसी न्यूज
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी प्रीमियर लीग के तहत बुधवार को झांसी नाइट राइडर और झांसी वॉरियर्स के बीच खेला गया क्रिकेट मैच रोमांच की हदें पार कर गया। निर्धारित ओवरों में भी हार-जीत न होने पर सुपर ओवर खेला गया, जिसमें झांसी नाइट राइडर ने फतह हासिल की।
जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 झांसी प्रीमियम लीग में पं. विश्वनाथ शर्मा खेल परिसर में मैच खेला गया। मुकाबले में झांसी नाइट राइडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 108 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। राहुल जैक्शन ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। जबकि, पुष्पेंद्र यादव ने 16 रन, प्रशांत व सहदेव ने 14-14 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे झांसी वॉरियर्स के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लचर रहा। टीम 29वें ओवर में 108 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मानवेेंद्र ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। वहीं, शाहरूखने 21 एवं कुणाल ने 16 रनों का योगदान किया। झांसी नाइट राइडर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झांसी वॉरियर्स को जीत के लिए जरूरी एक रन नहीं बनाने दिया।
एक रन बनाने के चक्कर में वारियर्स के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा।
हार-जीत न होने पर आयोजकों ने सुपर ओवर का निर्णय लिया। सुपर ओवर में पहले खेलते हुए झांसी वॉरियर्स ने पांच रन बनाए। जबाव में नाइट राइडर के खिलाड़ियों ने मात्र तीन गेंदों पर ही सात रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, रमाकांत वर्मा, बृजेंद्र यादव, परवेज खान, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रात: दस बजे से झांसी सुपर किंग व झांसी टाइगर्स के मध्य मुकाबला प. विश्वनाथ शर्मा खेल परिसर में खेला जाएगा।