फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   knife attack

रंगदारी न देने पर युवक को मारा चाकू

Thu, 06 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
knife attack
knife attack
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रंगदारी न देने पर एक प्रभावशाली युवक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच कर चाकू समेत आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। खून से लथपथ हालत में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सिलवगंट निवासी मुबीन (35) खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के रहने वाले एक प्रभावशाली युवक ने आकर उससे रुपये मांगे। जिसके मना करने पर विवाद होने लगा। इसी बीच आरोपी युवक ने चाकू निकालकर मुबीन के पेट पर वार कर दिए। चाकू लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच भागते समय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुबीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed