{"_id":"63447e0796bad36ad61d3a56","slug":"kishore-dead-accident-jhansi-news-jhs2306219179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ऑटो पलटने से भंडारे में जा रहे किशोर की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ऑटो पलटने से भंडारे में जा रहे किशोर की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Tue, 11 Oct 2022 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:48 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झांसी के ओरछा में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे किशोर की ऑटो पलटने से मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए। इन सभी की उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान सक्षम की मौत हो गई। जबकि, बाकी घायलों की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन