फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kishano ke liye banege alagh se bijli fedar

किसानों के लिए बनेंगे अलग से बिजली फीडर

Mon, 31 May 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
kishano ke liye banege alagh se bijli fedar
किसानों को मिलेगी राहत, अलग से बनेंगे बिजली फीडर
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग किसानों को सिंचाई की सुविधा देने के लिए अलग से फीडर बनाएगा, ताकि किसानों को कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिले। एक फीडर से दो हजार ट्यूबवेल के कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। काम का सर्वे चल रहा है। झांसी और ललितपुर जिले में 11- 11 फीडर बनाए जाएंगे, जबकि जालौन जिले में 24 फीडर बनेंगे। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 7400 किसानों के पास सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन भी हैं। लेकिन अलग से बिजली फीडर नहीं होने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या रहती है। इस कारण किसान दिन में सिंचाई नहीं कर पाते हैं और उन्हें मजबूरन रात में जागना पड़ता है। क्योंकि, ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। इसलिए फुंकने से बचाने के लिए दिन में ट्यूबवेल बंद रखते हैं। ओवरलोडिंग के कारण बार- बार बिजली कटौती भी होती है। इस कारण बार- बार ट्यूबवेल बंद करना पड़ता है। लगातार बिजली न मिलने के कारण किसानों को सिंचाई में बांधा पहुंचती है और बेवजह पानी भी बरबाद होता है।
विज्ञापन

किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिले के अलग- अलग स्थानों पर 11 नए फीडर बनाए जाएंगे। इन फीडरों से ट्यूबवेल के कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। फीडर बनाने के लिए बबीना, बड़ागांव, गुरसराय, मऊरानीपुर, एरच, पूंछ, मोंठ, बरुआसागर, बामौर, सकरार, टहरौली, गरौठा, टोड़ी फतेहपुर, रक्सा, चिरगांव क्षेत्र में सर्वे चल रहा है। इसके अलावा जालौन में 25 और ललितपुर में 11 फीडर बनाए जाएंगे। एक फीडर से दो सौ एंपियर तक का करंट दौड़ाया जा सकेगा। इससे एक फीडर से कम से कम दो हजार तक ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। काम पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सिंचाई के लिए ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान के लिए अलग से फीडर बनाए जा रहे हैं। अभी सर्वे का काम चल रहा है। डेढ़ साल में काम पूरा हो जाएगा। - जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed