फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Killa road shinning

दूधिया रोशनी से जगमग होगा किला मार्ग

Sat, 04 Jul 2020 10:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Killa road shinning
एसपीआई से किला मार्ग यहां लगेगीं दूधिया लाइटें । अमर उजाला
झांसी। दुर्ग की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को दूधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा तीस लाख रुपये का बजट तय किया गया है। जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह में कार्य पूरा करने की अवधि को तय किया गया है।
विज्ञापन

किले की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग डेढ़ दशक पहले स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे इन लाइटों की रोशनी फीकी होती चली गई। कई लाइटें तो काफी समय से बंद पड़ी हुई है। जिसके चलते किले देखने आने वाले सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण ने किला मार्ग को रोशनी से जगमग करने की योजना को तैयार किया है। जिसके तहत किले की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनो ओर दूधिया रोशनी को लगाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि किला मार्ग पर काफी अंधकार होने केे कारण पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए योजना को तैयार किया गया था। योजना के तहत तीस लाख रुपये खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed