फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kila will be closed till 19 nov

आज से 19 नवंबर तक पर्यटकों को नहीं मिलेगा किले में प्रवेश

Mon, 15 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
kila will be closed till 19 nov
आज से 19 नवंबर तक पर्यटकों को नहीं मिलेगा किले में प्रवेश
विज्ञापन

झांसी। झांसी के किले में अब 19 नवंबर के बाद ही पर्यटकों को प्रवेश मिल पाएगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर किला सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में रहेगा। आसपास के इलाकों की भी सघन निगहबानी शुरू कर दी गई है।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। शाम पांच बजे वे यहां पहुंचेंगे और इसके बाद वे सीधे किले में जाएंगे। किले में पीएम उस स्थान पर भी जाएंगे, जहां 1857 के संग्राम के दौरान रानी ने अपने घोड़े पर सवार होकर छलांग लगाई थी। इसके अलावा पीएम किले के आमोद उद्यान में शुरू हो रहे डिजिटल लाइट एंड साउंड शो को भी देखेंगे। इसके लिए किले में तैयारियां तेजी से जारी हैं। सुरक्षा एजेंसियां किले का चप्पा-चप्पा खंगालने में जुटी हुईं हैं। पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार से किले में पर्यटकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। पीएम के दौरे के बाद शनिवार से किला पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed