{"_id":"5aca71f54f1c1b636b8b46e8","slug":"khet-me-mila-tenduya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला मृत तेंदुआ, देखने भीड़ उमड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला मृत तेंदुआ, देखने भीड़ उमड़ी
amarujala
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
tenduya, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरी गांव के पास एक खेत में रविवार को सुबह मृत एक तेंदुआ मिला, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम में तेंदुए की पसलियों को टूटा पाया, जिससे अनुमान है कि किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए को मंडलायुक्त परिसर के पीछे वन विभाग की पौधशाला में दफना दिया गया।
गांव मैरी के पास ज्ञानेंद्र सिंह राठौर के खेत में रविवार की सुबह लोगों ने तेंदुआ पड़ा देखा तो वे घबरा गए। गांव में तेंदुए होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। लोग जिंदा समझकर खेतों से भाग निकले। सूचना मिलते ही सीपरी थाना पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देखा तो तेंदुआ मृत पड़ा था।
तेंदुए के मृत होने की जानकारी होते ही देखने के लिए आसपास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पशु अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डा. एके दौनेरिया और डा. अजय कुमार निरंजन ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में तेंदुए की दो पसलियां टूटी पाई गई। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद तेंदुआ खेत तक पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई।