फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khazur not available during ramzan

रमजान में दस्तरख्वान तक नहीं पहुंच सकेगा खजूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
khazur not available during ramzan
khajoor - फोटो : demo
रमजान में मुस्लिम समुदाय के बीच खजूर की काफी अहमियत होती है। इस साल देश व दुनिया भर में कोरोना का संकट के बीच रमजान का महीना पड़ रहा है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय को इस बार रोजा खोलने के लिए खजूर की किल्लत का सामना करना होगा। बाहर से अब तक खजूर नहीं आ सकी। लॉकडाउन के चलते माह-ए-रमजान में रोजेदारों को खजूर की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, देश में सऊदी अरब, ईरान, इराक, ट्यूनिशिया व इंडोनेशिया समेत अन्य खाड़ी देशों से खजूर आता है। लॉकडाउन की वजह से वर्तमान में आयात पर पाबंदी है। ऐेसे में रमजान में इस बार खजूर का संकट रहेगा। सिर्फ शहर में नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खजूर नहीं मिल पाएगा। रमजान से पहले लॉकडाउन के कारण थोक कारोबारियों ऑर्डर बुक नहीं कर सके। रमजान में आमतौर पर खजूर से ही रोजा खोलते हैं। रमजान से पहले ही शहर में देशी व विदेशी खजूर आ जाती थी। सस्ती से लेकर महंगी खजूर शहर में उपलब्ध रहती थी। ऐसे में इस साल खजूर बाहर से न आने के कारण इसका असर रमजान पर पडऩा तय है। रमजान से पहले शहर में कई किस्म की खजूर आती थीं, जो दो से लेकर २५० रुपये किलो तक बिकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed