{"_id":"6a933cdb114af74beb01d8db","slug":"kharkasani-primary-school-submerged-students-returned-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-12010-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खरकासानी प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खरकासानी प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश और नाला बंद होने से प्राथमिक विद्यालय खरकासानी का परिसर जलमग्न हो गया। जलभराव की वजह से शनिवार सुबह बच्चे और शिक्षक विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाए। उन्हें बिना पढ़ाई के वापस लौटना पड़ा।
विद्यालय वर्ष 1996 में बना था और जर्जर हो चुका था। इसे दिसंबर 2025 में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ध्वस्त किया गया। वर्तमान में यहां लगभग 100 छात्र-छात्राएं और चार अध्यापक कार्यरत हैं। नया भवन न बनने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रधानाध्यापक और ग्रामीणों ने कई बार दो नए कमरों के निर्माण की स्वीकृति मांगी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेजे, पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समस्या का निस्तारण किया जाएगा।