फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khajuraho Vande Bharat will run from today, 500 passengers will travel on the first day

Jhansi News: आज से दौड़ेगी खजुराहो वंदेभारत, पहले दिन 500 यात्री करेंगे सफर

Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Khajuraho Vande Bharat will run from today, 500 passengers will travel on the first day
- सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी खजुराहोअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खजुराहो-दिल्ली के बीच चलने वाली बुंदेलखंड की पहली केसरिया वंदेभारत एक्सप्रेस का आज से संचालन शुरू होगा। पहले दिन ट्रेन में 500 यात्री सफर करेंगे। ट्रेन दिल्ली से खजुराहो के बीच 658 किमी का सफर आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।
दिल्ली-खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर सुबह 7:45 बजे आगरा, 9:15 बजे ग्वालियर होते हुए सुबह 10:35 बजे झांसी आएगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:40 बजे ललितपुर, 12:26 बजे टीकमगढ़ और 01:21 बजे छतरपुर स्टेशन पर रुकते हुए दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में खजुराहो से ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलकर 03:15 बजे छतरपुर, 04:10 बजे टीकमगढ़, 17:10 बजे ललितपुर स्टेशन पर ठहराव के बाद शाम 6:20 बजे झांसी आएगी। ट्रेन यहां से शाम 6:25 बजे प्रस्थान कर 7:25 बजे ग्वालियर, 08:55 बजे आगरा रुककर रात को 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन में सात एसी चेयरकार और एक एग्जिक्यूटिव क्लास का कोच होगा। ट्रेन का संचालन सोमवार को नहीं होगा।
विज्ञापन

-----------
ललितपुर में सबसे ज्यादा 10 मिनट रुकेगी ट्रेन
खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस सबसे ज्यादा समय के लिए ललितपुर स्टेशन पर रुकेगी। यहां ट्रेन का 10 मिनट का ठहराव होगा। जबकि आगरा, ग्वालियर, झांसी में पांच मिनट ट्रेन खड़ी होगी। वहीं टीकमगढ़ और छतरपुर में ट्रेन दो मिनट की रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खजुराहो वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू होगा। टिकटों की बुकिंग चल रही है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed