फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khairapati Mahadev is the adoration of devotees

श्रद्धालुओं के आराध्य हैं खैरापति महादेव

Sat, 07 Aug 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Khairapati Mahadev is the adoration of devotees
झांसी। महानगर के नारायण बाग में करीब 200 वर्ष पुराना शिवालय है। यहां खैरापति महादेव विराजमान हैं। इसी शिवालय के समीप काफी वर्ष पुराना केवड़ा का प्रसिद्ध बाग भी है। यह शिवालय महानगर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख स्थल है। हरियाली से भरे नारायण बाग में आने वाले सैलानी इस मंदिर में जरूर दर्शन के लिए आते हैं। यह शिवालय काफी मनोहारी नजर आता है। सावन एवं शिवरात्रि पर महानगर के कई श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते हैं। शिवालय परिसर में हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी विराजमान है। मंगलवार एवं रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दर्शन के लिए आती है।
विज्ञापन

खैरापति महादेव का मंदिर काफी प्राचीन है। यहां पूजा अनुष्ठान करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
जालिम सिंह यादव श्रद्धालु
सावन में प्रत्येक सोमवार को शिवालय में श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाए जाते हैं।
स्नेहलता श्रद्धालु
हम सभी श्रद्धालु प्रतिदिन खैरापति महादेव के दर्शन के लिए आते हैं। सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाता है।
सुधा श्रद्धालु
सावन एवं शिवरात्रि पर भगवान का मनोहारी श्रृंगार कर आरती वंदना की जाती है। काफी दूर.दूर से श्रद्धालु आते हैं।
तारा देवी श्रद्धालु
महानगर के व्यापारियों के लिए धार्मिक आस्था का यह प्रमुख स्थल है। त्योहारों पर भजन कीर्तन होते हैं।
हाकिम सिंह श्रद्धालु
खैरापति महादेव के दर्शन के लिए दूर.दूर से साधु संत आते हैं। प्रमुख त्योहारों पर मंदिर में कई कार्यक्त्रस्म भी होते हैं।
जनक कुशवाहा श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed