फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kerala Express was run without warning, senior section engineer suspended

Jhansi News: बिना चेतावनी दौड़ा दी थी केरला एक्सप्रेस, सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित

Wed, 02 Oct 2024 05:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Kerala Express was run without warning, senior section engineer suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालकर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियरों ने केरला एक्सप्रेस को टूटी पटरी पर दौड़ा दिया था। मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो पूरे मंडल में हड़कंप मच गया। मंगलवार को शुरुआती जांच में ललितपुर रेलमार्ग के सीनियर सेक्शन इंजीनियरों की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद एक इंजीनियर को निलंबित कर दूसरे इंजीनियर को आरोप पत्र दिया गया है।
दैलवारा-ललितपुर रेलखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से बची तिरुवनंतपुर-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस टूटी पटरी पर दौड़ गई थी। चालक को जब लाल झंडी दिखी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तब तक ट्रेन के चार कोच टूटी पटरी से आगे निकल चुके थे। यात्रियों ने हंगामा किया तो रेलवे ने मामले की गंभीरता को समझा और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को विभागीय जांच में पता चला कि ट्रेन को बिना कॉशन ऑर्डर दिए ही दौड़ा दिया गया था। इसी कारण ट्रेन के ड्राइवर को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। शुरुआती जांच में ललितपुर सेक्शन के दो सीनियर सेक्शन इंजीनियरों पर कार्रवाई की गई है। स्कंद भटनागर को लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया है तो वहीं मनोज खरे को आरोप पत्र दिया गया है। हालांकि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::

कॉशन दिया होता तो टूटे ट्रैक तक नहीं आती ट्रेन
जब भी किसी रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाता है तो सबसे पहले इसकी सूचना कंट्रोल रूम, मंडल कार्यालय और कार्यस्थल के नजदीकी स्टेशनों को दी जाती है। वहीं, उस सेक्शन के इंजीनियर द्वारा ट्रेन के चालक को एक चेतावनी पत्र दिया जाता है, जिसमें ट्रेन की गति कम करने या उसे सेक्शन में रोकने के निर्देश होते हैं। सोमवार को केरला एक्सप्रेस के मामले में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसी कारण ट्रेन टूटी पटरी तक आ गई।

मुख्यालय पहुंचा मामला
केरला एक्सप्रेस का मामला झांसी मंडल कार्यालय से लेकर प्रयागराज और दिल्ली तक जा पहुंचा है। मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने मंडल के अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की। साथ ही सोमवार को हुई घटना की विस्तृत जानकारी ली।


वर्जन
कार्य में लापरवाही बरतने पर दो वरिष्ठ खंड अभियंताओं पर कार्रवाई की गई है। एक को निलंबित किया गया है वहीं, दूसरे को आरोप पत्र दिया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है, जो भी इसमें दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed