{"_id":"688141a27fb7986c480f523d","slug":"kendriya-vidyalayas-national-boxing-competition-inaugurated-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604192-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में किया गया। 23 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में देश के 25 संभागों की 304 बालिका मुक्केबाज भाग ले रही हैं।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहले दिन हुए मुकाबलों में अंडर-14 में उन्नति (लखनऊ), नितिका शर्मा (पटना), भाव्या (गुरुग्राम), वैष्वी (गुरुग्राम) विजयी रहीं। अंडर-17 में लक्षिका (जयपुर), मान्या (लखनऊ), शेख फरीदा (हैदराबाद), तपस्या (गुरुग्राम) विजयी रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आगरा, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, भोपाल, एर्नाकुलम, जबलपुर, पटना, बेंगलूरू, सिल्चर, गुवाहाटी, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, रायपुर, तिनसुकिया, जम्मू, भुवनेश्वर संभाग शामिल हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आर सत्यनारायणन और विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अमित सरीन, अड्मिन कमांडेंट आलोक गुप्ता ने शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल पल्लवी गिरि, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित पांडेय, प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल, सुभाष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन