फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ken-Betwa link project benefits nine and a half lakh Bundeli farmers

केन-बेतवा लिंक परियोजना से साढ़े नौ लाख बुंदेली किसानों को फायदा

Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa link project benefits nine and a half lakh Bundeli farmers
झांसी। बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा बजट में 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान होने से झांसी, ललितपुर, जालौन एवं बांदा के करीब साढ़े नौ लाख बुंदेली किसानों को फायदा पहुंचेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बुंदेलखंड के लिए पीने का पानी भी पर्याप्त होगा।
विज्ञापन

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2002 में इस परियोजना की परिकल्पना तैयार हुई। इसके जरिए बुंदेलखंड की दो बड़ी नदी केन एवं बेतवा को आपस में जोड़कर बारिश के पानी को बर्बाद होने से रोकना था। काफी समय तक यह परियोजना पानी बंटवारे के विवाद के चलते उलझी रही।
विज्ञापन

करीब 19 वर्ष बाद पिछले वर्ष 2021 में उप्र एवं मप्र पानी बंटवारे पर सहमत हुए। उसके बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई। कई सारी औपचारिकताओं के बाद आखिरकार दिसंबर में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूर कर दिया। चुनाव आचार संहिता से पहले परियोजना के शिलान्यास की तैयारी थी, लेकिन गजट नोटिफिकेशन जारी न होने से यह काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना की शुरूआती लागत करीब 9 करोड़ रुपये आंकी गई थी लेकिन, लेटलतीफी के चलते इसकी लागत बढ़कर करीब 44 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। परियोजना की लागत की नब्बे फीसदी धनराशि केंद्र सरकार खर्च करेगी जबकि शेष धनराशि दोनों प्रदेश आपस में मिलकर खर्च करेंगे।

पिछले वर्ष मिला था 104 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार से पहले उत्तर प्रदेश सरकार राज्यांश के तौर पर पिछले वर्ष ही 104 करोड़ का प्रावधान कर चुकी। गौरतलब है कि दोनों राज्य सरकारों को मिलकर कुल लागत का दस फीसदी रकम खर्च करनी है। पिछले वर्ष 2021 फरवरी में उप्र सरकार ने बजट के दौरान इस रकम का आवंटन किया था।
सिंचाई को मिलने वाला पानी
झांसी 17488 हेक्टेयर
ललितपुर 3533 हेक्टेयर
महोबा 37564 हेक्टेयर
बांदा 192479 हेक्टेयर
मिलने वाला पेयजल (मिलियन क्यूबिक मीटर में)
झांसी 14.66
ललितपुर 31.98
महोबा 20.13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed