{"_id":"5ff75db78ebc3e333759865d","slug":"keetnasak-formula-faile-jhansi-news-jhs185477336","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक का नमूना फेल, दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक का नमूना फेल, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दलहन फसल में इल्ली नष्ट करने में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का नमूना परीक्षण में फेल हो गया। मानक के मुताबिक कीटनाशक न बेचने के आरोप में अब कीटनाशक विक्रेता फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
दलहनी फसलों में लगने वाली इल्लियों को नष्ट करने के लिए कीटनाशक छिड़काव में प्रोफोनो फास एवं साइपर मेथ्रीन के मिश्रण का इस्तेमाल होता है। इल्लियों को नष्ट करने में प्रभावी होने के नाते इसकी कीमत अधिक थी। किसान भी इसका अधिक इस्तेमाल करते हैं लेकिन, कई जगह मिलावटी कीटनाशक भी बेचे जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर कृषि रक्षा की टीम ने मऊरानीपुर स्थित सोनकिया बीज भंडार से पिछले माह नमूने लिए थे। परीक्षण के बाद इनको लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया, जहां परीक्षण में इसके नमूने फेल हो गए। रिपोर्ट में इस कीटनाशक की तीव्रता मानक से काफी कम पाई गई है।
प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में कीटनाशक मानक के मुताबिक नहीं पाया गया। ऐसे में अब विक्रेता एजेंसी को नोटिस दी गई है। जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विवेक कुमार
जिला कृषि रक्षा अधिकारी