फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Keep water filled in homes, water crisis will remain for two days

घरों में भरकर रख लें पानी, दो दिन रहेगा जल संकट

Wed, 29 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Keep water filled in homes, water crisis will remain for two days
झांसी। महानगर के लोगों के सामने दो दिन जलसंकट खड़ा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दो दिन बिजली विभाग सुबह सात से नौ बजे तक मरम्मत का काम करेगा। जिससे जलसंस्थान की टंकियां भरने एवं पंपिंग में दिक्कत आ सकती है। इसके साथ ही अगर जलसंस्थान टंकियों से पानी छोड़ भी देता है तो बिजली न आने की वजह से घरों की मोटर नहीं चलेंगी। जिससे ऊंचाई पर बसे क्षेत्रों में लोगों को पानी पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घरों में पानी भरकर रख लें।
विज्ञापन

महानगर में सुबह जलापूर्ति की जाती है, ऐसे में सुबह बिजली न आने की वजह से लोगाें की मोटर नहीं चल पाएंगी। इससे बुधवार व बृहस्पतिवार को जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल का कहना है कि महानगर में लोगाें को पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों का भी इंतजाम कराया गया है। इसके साथ ही बिजली विभाग से समन्वय बनाकर जलापूर्ति कराई जाएगी। जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
जलसंस्थान के कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कंट्रोल रूम 7991353550 व अधिशासी अभियंता 7080885975, एई 9532427335 के नंबरों पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाकुआं का बदला जाएगा बॉल्व
महानगर का गोलाकुआं क्षेत्र बीते 20 दिन से पानी की परेशानी झेल रहा था। ऐसे में लोगाें ने दो दिन पानी को लेकर हंगामा भी किया था। अब जलसंस्थान ने बॉल्व बदलने का फैसला किया है। इससे अब गोलाकुआं, गुदरी, पन्ना लाल, सूजेखां खिड़की समेत पूरे क्षेत्र में पानी आ जाएगा। इससे तकरीबन चार हजार की आबादी प्रभावित थी।
कई जगह की जलापूर्ति रही प्रभावित
लाइट न आने की वजह से पंपिंग नहीं हो पाई थी। इससे तहसील टंकी, तालपुरा टंकी की जलापूर्ति प्रभावित रही। वहीं, तालपुरा टंकी में दो पंप लगे हुए हैं, जिसक ा एक पंप खराब हो गया है। इससे टंकी पूरी न भरने के कारण आधे क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाई। दिनभर लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसके लिए विभाग द्वारा पंप सुधारने की कवायद चल रही है।

रात तीन बजे होती है सप्लाई
सीपरी बाजार क्षेत्र में रात तीन बजे पानी की सप्लाई होती है। इससे लोगों को रतजगा करना पड़ता है। वहीं, क्षेत्र के उमेश जोशी ने बताया कि आर्य समाज मंदिर के पास पानी की मुख्य पाइपलाइन टूटी होने की वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed