फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Keep a close eye on the routes leading to Lucknow: DIG

लखनऊ को जाने वाले मार्गों पर रखें पैनी नजर : डीआईजी

Sun, 21 Jan 2024 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on the routes leading to Lucknow: DIG
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथनी ने जिले की उन सड़कों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं, जो सड़कें प्रदेश की राजधानी को जोड़ती है। शनिवार को उन्होंने रेंज के तीनों जिलों झांसी, जालौन और ललितपुर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान का भी जायजा लिया।

इस दौरान डीआईजी ने कहा कि कि रेंज की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर कंट्रोल रूम को सूचित करने के साथ ही उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दें। इसके अलावा स्निफर डॉग, मुखबिर तंत्र, अभिसूचना तंत्र, विशेष शाखा से सूचनाएं प्राप्त कर सक्रियता से कार्रवाई करें। श्रद्धालुओं के आवागमन में दिक्कत न हो इसका भी पूरा ध्यान रखते हुए पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहे। उन्होंने गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, होटल, ढाबा तथा इंटरस्टेट बार्डर पर बैरियर लगाकर निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed