फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kayakalp of schools in urban area soon

अब नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
kayakalp of schools in urban area soon
लॉकडाउन के दौरान कई राज्यों से श्रमिक अपने गांवों में लौटे थे। इन्हें रोजगार प्राप्त हो। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में मौजूद बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। बाउंड्रीबाल, शौचालय, किचन, कक्षाओं में टाइल्स, हैंड वॉश आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। अब इस योजना का लाभ नगर क्षेत्र के लगभग 42 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को भी प्राप्त होगा। इनमें हैंड वाशिंग सिस्टम, टाइल्स का कार्य, विद्युतीकरण, फर्नीचर, विद्यालय की फर्श, दीवारों की छत तथा दरवाजे व खिड़कियों की मरम्मत का कार्य, चहारदीवारी एवं गेट का निर्माण, इंटरलाकिंग व्यवस्था, अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण आदि कार्य हाेंगे। नगर शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह कार्य नगर निगम के माध्यम से होगा। जो जल्द ही शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed