फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kaun Banega MLA, which head will be the crown of victory .. wait

कौन बनेगा विधायक, किस सिर सजेगा जीत का ताज..सबको इंतजार

Mon, 07 Mar 2022 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega MLA, which head will be the crown of victory .. wait
झांसी। विधानसभा चुनाव में जनता किसके सिर जीत का ताज सजाएगी और किसे नाराज करेगी, ये तय होने में महज तीन दिन का ही समय शेष है। 10 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। जनपद की चारों विधानसभाओं के वोट भोजला मंडी में गिने जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में झांसी में 20 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें जिले की चार विधानसभाओं झांसी नगर, बबीना, मऊरानीपुर व गरौठा से 45 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए सभी की ओर से चुनाव में पूरा जोर लगाया गया था। हालांकि, इसमें कौन सफल हो पाया और किसके खाते में आई निराशा, इसका फैसला 10 मार्च को भोजला मंडी में होगा। यहां चारों विधानसभाओं के वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के वोटों की गिनती 14-14 टेबल पर होगी। इसकी निगरानी के लिए उम्मीदवारों के अलावा उनके एजेंट भी मौजूद रहेंगे। पार्टी व प्रत्याशियों की ओर से अपने-अपने एजेंट बनाए जाने लगे हैं। अनुभवी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

1289 पुलिस कर्मी संभालेंगे कमान
झांसी। मतगणना के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना के दौरान भोजला मंडी में 1289 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं, ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की मदद से मतगणना की हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती
झांसी। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। चारों विधानसभाओं के वोटों की गिनती के लिए 400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है। मतगणना में लेखा कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है। मतगणना ऑब्जर्वर की निगरानी में होगी।

अपने साथ नहीं रख सकेंगे मोबाइल
झांसी। मतगणना के दौरान कर्मचारी, प्रत्याशी व उनके एजेंट अपने साथ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। सभी को भोजला मंडी के गेट नंबर दो पर बनाए गए चेक पोस्ट से प्रवेश करना होगा। यहां सघन तलाशी ली जाएगी। किसी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण व धूम्रपान सामग्री को मतगणना स्थल पर ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed