{"_id":"66244cedfcd6f43a390c2e89","slug":"kashish-in-high-school-hariditya-hoisted-the-flag-in-intermediate-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-301005-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईस्कूल में कशिश, इंटरमीडिएट में हरिदित्य ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईस्कूल में कशिश, इंटरमीडिएट में हरिदित्य ने लहराया परचम
विज्ञापन
यूपी बोर्ड में 10वीं में 88.80 फीसदी और 12वीं में 72.06 प्रतिशत छात्र पास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट की कशिश पाल ने 96 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है। वहीं, 94.80 प्रतिशत अंक के साथ ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कॉलेज के हरिदित्य राजपूत ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है।
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम का सुबह से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, वैसे ही विद्यार्थियों ने इंटरनेट पर रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। स्कूलों में भी शिक्षक अपने यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का परिणाम देखने लगे। अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। परिजनों ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। शिक्षकों ने भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बुलाकर सम्मानित किया। साथियों का अंक पूछने के लिए भी विद्यार्थी एक-दूसरे को फोन करते रहे।
इस बार प्रदेश के शीर्ष 10 में झांसी से कोई नहीं
प्रदेश के शीर्ष 10 मेधावियों में इस बार झांसी से कोई भी मेधावी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। न तो हाईस्कूल और न ही इंटरमीडिएट में कोई छात्र यूपी के टॉप-10 छात्रों में शामिल हुआ है। जबकि, पिछले साल इंटरमीडिएट में दर्शिका शर्मा ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया था।