{"_id":"634719601b095f45962339d6","slug":"karwa-chauth-jhansi-news-jhs230767684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में 18 महिला बंदियों को दीं साड़ी और करवाचौथ व्रत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में 18 महिला बंदियों को दीं साड़ी और करवाचौथ व्रत का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जेल में करवा चौथ का व्रत रखने वालीं 18 महिला बंदियों को साड़ी, मिठाई, पूजन सामग्री व सुहाग की सामग्री भेंट की गई, जिसे पाकर सभी बंदी बेहद खुश नजर आईं।
जेल की महिला बैरक में साठ से अधिक महिला बंदी हैं। इनमें से अठारह महिलाएं ऐसी हैं, जो बृहस्पतिवार को अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ करवा चौथ का निर्जल व्रत धारण करेंगी। इन महिलाओं को परंपरानुसार पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जेल में आयोजित कार्यक्रम में कारागार प्रशासन को साड़ी, मिठाई, पूजन सामग्री व सुहाग की सामग्री भेंट की गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल को यह सामग्री जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने सौंपी।
इस मौके पर जेलर सुरेश मिश्रा व कस्तूरी लाल गुप्ता, डिप्टी जेलर रामनरेश गौतम, सुभाष चंद्र पांडेय व बीना बाजपेयी मौजूद रहीं।
आज वृद्धाश्रम में होगा वितरण
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को करवा चौथ के अवसर पर आईटीआई स्थित वृद्धाश्रम में महिलाओं को साड़ी व पूजन सामग्री भेंट की जाएगी। बता दें कि वृद्धाश्रम में रहने वाली कई सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत धारण करेंगी। वह अपना त्योहार पारंपरिक ढंग से मना सकें, जिसके चलते यह सामग्री उन्हें भेंट की जाएगी।