{"_id":"60e758b88ebc3ee2201d9717","slug":"karguanwa-two-localty-not-reaching-tanki-water-jhansi-news-jhs1990730195","type":"story","status":"publish","title_hn":"करगुवां की दो गलियों में नहीं पहुंच रहा टंकी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करगुवां की दो गलियों में नहीं पहुंच रहा टंकी का पानी
विज्ञापन
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 24 करगुवां में पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू होने के बाद भी दो गलियां ऐसी हैं, जहां के निवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें प्राइवेट टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्हें पानी का बिल 120 रुपये प्रतिमाह जमा करना पड़ रहा है। कैमासिनपुरम निवासी इस समस्या के समाधान के लिए अप्रैल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है।
करगुवां क्षेत्र का कैमासिनपुरम पहाड़ी पर बसा है। यहां पर नीचे- ऊपर चार गलियां हैं। इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए जलनिगम ने टंकी का निर्माण कराया और मार्च में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीद थी कि अब पानी की समस्या हल हो जाएगी, लेकिन जब घरों में जलापूर्ति शुरू हुई तो ऊपर की गली को छोड़कर नीचे की दो गलियों में रहने वाले करीब 50 परिवारों में पानी नहीं पहुंचा। इस पर मोहल्ले वालों ने सात अप्रैल को जल निगम में शिकायत की तो जांच हुई। इसके बाद कुछ घरों में थोड़ी देर के लिए आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन कुछ दिनों बाद आपूर्ति फिर ठप हो गई। तब से लेकर अब तक मोहल्लेवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले वालों को पानी के लिए पांच सौ रुपये प्राइवेट टैंकर पर खर्च करने पड़ रहे हैं।
प्रेशर नहीं होने के कारण दो गलियों में पानी नहीं आ रहा है। यदि नीचे की ओर वाल्व लगा दिया जाए तो प्रेशर की समस्या हल हो जाएगी।
- रामकुमारी साहू
ऊपर वाली गली की पाइप लाइन सीधी टंकी से जुड़ी है। उसी लाइन को नीचे वाली गलियों में जोड़कर वाल्व लगा दिया जाए तो नीचे भी पानी आने लगेगा।
- निशा
पास में लगा हैंडपंप खराब है। टंकी का पानी नहीं आता है। यदि ऊंचाई वाली लाइन में कोई सुधार कर दिया जाए तो सभी लोगों को पानी मिलने लगेगा।
- शिवमोहन
कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं, कलक्ट्रेट में भी शिकायत कर चुके हैं। तीन महीन बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है।
- जगमोहन श्रीवास्तव
पाइप लाइन को चेक करा चुके हैं। सबसे बड़ी समस्या आसपास वाले लाइन में मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा।
- रोहित चौरसिया, अधिशासी अभियंता, अतिरिक्त निर्माण इकाई जल निगम