फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanshiram's death anniversary in Lucknow

बसपा कार्यकर्ता लखनऊ में मनाएंगे काशीराम की पुणयतिथि

Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram's death anniversary in Lucknow
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि नौ अक्तूबर को मनाई जाएगी। अबकी बार लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजन किया जाएगा। इसमें पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम पांच बसों के माध्यम से कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर पार्टी अब तक मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है और राजधानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लखनऊ में एकजुट करके इस बहाने विरोधी दलों को संदेश दे दिया जाएगा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में विपक्षियों से दो- दो हाथ पूरी ताकत से करेगी। इसमें जिले से कम से कम दो हजार कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को चारों विधानसभा क्षेत्रों में बराबर बांट कर एक सीट से कम से कम पांच बसों और दो पहिया वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। इसके अलावा ट्रेनों और अन्य बसों के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा।
विज्ञापन

बूथों की मजबूती पर दिया जोर
बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने बूथों के गठन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता अधिक से अधिक बूथ बनाने का लक्ष्य पूरा करें, ताकि चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाया जा सके। मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल रविकांत मौर्य ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें। इससे जनाधार मजबूत होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. ब्रजेश जाटव, नरेश बाबू राठौर, पूर्व प्रभारी बुंदेलखंड कानपुर ग्वालियर चंबल संभाग भूपेंद्र आर्य, मुख्य सेक्टर प्रभारी कैलाश पाल, रविंद्र लवली, मनीष कुमार, पर्वत पाल, रोशन कुशवाहा, संतोषराज वर्मा, जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़, सत्तीदीन, महानगर अध्यक्ष नफीस शानू, सेक्टर प्रभारी इंद्रजीत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संतराम भटपुरा, सुनील अहिरवार, धर्मेंद्र चौधरी, संतोष कुमार, प्रशांत पहाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, संजीव फाइटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed