{"_id":"6341d2933d2f9b516d1ce23b","slug":"kalawa-band-three-girls-jhansi-news-jhs2304877173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों लड़कियों के हाथों में बंधा है कलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों लड़कियों के हाथों में बंधा है कलावा
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर के कुरैचा स्थित सपरार बांध में एक साथ मिले तीन युवतियों के शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। युवतियों के पास से उनकी पहचान संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके चलते पुलिस को शिनाख्त कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
पुलिस का कहना है पच्चीस वर्षीय युवती ने फिरोजी रंग का पूरी अस्तीन का कुर्ता एवं काले रंग की सलवार पहनी है। जबकि करीब अट्ठारह से उन्नीस वर्षीय दोनों युवतियों में एक ने लाल रंग के हॉफ बाजू का टॉप और काले रंग का ट्राउजर एवं दूसरी युवती ने बैंगनी रंग के छींटदार कपड़ा पहना है। इन तीनों लड़कियों के हाथ में नवरात्रि के दौरान बांधा जाने वाला कलावा भी बंधा हुआ था। किसी के शरीर में चूडी़, मंगलसूत्र समेत अन्य वस्तु नहीं बरामद हुई। इस वजह से तीनों के ही अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही। सीओ मऊरानीपुर अरूण चौरसिया का कहना है शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मध्य प्रदेश के निकटवर्ती इलाकों में भी गुमशुदा युवतियों का पता लगाया जा रहा है।
तीनों युवतियां बहनें तो नहीं
झांसी। जिस तरह से तीनों युवतियों के शव एक ही स्थान पर मिले हैं और तीनों ही किसी अच्छे परिवार की मानी जा रही हैं उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं तीनों बहनें तो नहीं। तीनों के चेहरे मोहरे भी एक समान से लग रहे हैं। यह भी हो सकता है कि तीनों एक ही परिवार की हों या फिर सहेली हों। पुलिस जांच के बाद ही इन सवालों का जवाब मिल सकता है। पुलिस का मानना है कि सपरार नदी मध्यप्रदेश से आ रही है तो यह भी हो सकता है कि इन लड़कियों को वहीं नदी में फेंका गया हो।