फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kajal had expressed her pain to her fiance 24 hours before murder

काजल की आखिरी कॉल: 'धमकाता है पड़ोस में रहने वाला दीपक', हत्या से 24 घंटे पहले मंगेतर से बयां किया था दर्द

Thu, 27 Jun 2024 09:48 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jun 2024 09:48 AM IST
सार

23 जून की रात सीपरी बाजार के खोड़न इलाके में शादी से चंद घंटे पहले काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्यारोपी ने भी खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
Kajal had expressed her pain to her fiance 24 hours before murder
दुल्हन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या से चौबीस घंटे पहले काजल ने मंगेतर से फोन पर अपना दर्द साझा किया था। चिरगांव के सिमथरी गांव निवासी उसके मंगेतर राज का कहना है कि बरात से एक दिन पहले काजल ने उसे फोन करके बताया था कि पड़ोस में रहने वाला दीपक उसे और उसके परिवार को धमका रहा है। उसकी धमकी की वजह से ही वह लोग झांसी में आकर शादी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

राज के मुताबिक, काजल के पिता राजकुमार ने आखिर तक इसे छिपाए रखा। राजकुमार ने सिर्फ पड़ोसी से विवाद की बात बताई लेकिन, किस बात को लेकर विवाद है, यह नहीं बताया। 23 जून की रात सीपरी बाजार के खोड़न इलाके में शादी से चंद घंटे पहले काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी शादी पंद्रह दिन पहले ही सिमथरी निवासी राज से तय की थी। पीतांबरा पीठ में दोनों के परिजनों ने मिलने के बाद आनन-फानन शादी तय कर दी थी। इसके बाद काजल अपने गांव लौटकर नहीं गई। उसे सीधे मामा के घर झांसी भेज दिया गया।

विज्ञापन

अब भी कई सवाल रह गए अनसुलझे
- हत्या के बाद दीपक पुलिस से बचकर दिल्ली तक भाग गया था लेकिन, रात में ही वह वापस मुरैना आया। पुलिस को इस बात का जवाब नहीं मिल रहा कि आखिर उसने सुसाइड करने के लिए मुरैना को ही क्यों चुना। संभावना जताई जा रही कि किसी भावनात्मक लगाव की वजह से दीपक ने मुरैना में अपनी जान दी।

- शादी तय होने के बाद काजल को झांसी भेज दिया गया। यहां काजल की सहमति से शादी की तैयारी चल रही थी। पुलिस को अब तक इस बात का भी जवाब नहीं मिला कि काजल के व्यूटी पार्लर जाने की सटीक जानकारी दीपक के साथ किसने साझा की।

महज पांच मिनट में हत्या करके निकल भागा
हत्यारोपी दीपक ने काजल की हत्या का पूरा प्लान तैयार कर रखा था। ब्यूटी पार्लर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दीपक रात करीब 9:41 बजे आता दिखाई दिया था। कुछ देर वह काजल से बात करता रहा। उसके बाद काजल अंदर जाने को हुई तो रात 9:46 बजे उसने काजल पर गोली चला दी थी। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर काजल जमीन पर गिर पड़ी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए।

 

गली के बाहर खड़ी कर रखी थी बाइक

दीपक तमंचा लहराते हुए पैदल सामने वाली गली से होता हुआ भाग निकला था। गली के बाहर उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। उसी से वह आगे निकल गया। पुलिस ने जब गेस्ट हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब उसमें भी दीपक नजर आया। दो मोटरसाइकिल पर युवक भी उसके साथ दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed