फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kachhu Nain Bachao...Sabai be ruined.

Jhansi News: कछू नईं बचो...सबईं बर्बाद हो गओ

Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Kachhu Nain Bachao...Sabai be ruined.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार सुबह करीब आठ बज रहे थे। कार में झुलसकर मरे दुल्हा, उसके चार साल के मासूम भतीजे, बड़े भाई समेत चारों के शव पोस्टमार्टम हाउस लाए जा चुके थे। इमरजेंसी गेट पर परिवार के तमाम लोग मौजूद थे। सबसे पीछे पीले रंग की शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति जमीन पर बैठा था। अचानक उसके मोबाइल फोन की घंटी बजी। कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से किसी ने कुछ पूछा। यह सुनकर वह व्यक्ति कांपती आवाज में बोला कि कछू नईं बचो...सबईं बर्बाद हो गओ। यह कहते-कहते वह फूट-फूटकर बिलखने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाकर शांत किया।

फोन पर बात करते हुए बिलखने वाला यह व्यक्ति दूल्हे का पिता संतोष था। उसकी आंखों के सामने देखते-देखते उसका पूरा परिवार उजड़ गया। दो जवान बेटे समेत पोते की लाश उसके सामने रखी थी। संतोष के परिवार में दो बेटों के अलावा दो बेटियां आरती और काजल हैं। उनकी वह शादी कर चुका है। बड़े बेटे आशीष के परिवार में पत्नी अर्चना समेत छह साल की बेटी स्माइली और चार साल का बेटा मयंक था। हादसे में मयंक की मौत हो गई। हादसे की खबर कुछ ही देर में परिवार तक पहुंच गई थी। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आशीष की पत्नी अर्चना, मां विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed