{"_id":"6abeb80180a379dbef0b47bc","slug":"jyoti-from-nepal-gets-admission-to-bu-jhansi-news-c-11-jhs1004-888839-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नेपाल की ज्योति का बीयू में हुआ प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नेपाल की ज्योति का बीयू में हुआ प्रवेश
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के बायोकेमिस्ट्री विभाग में नेपाल के जिला बरा की रहने वाली ज्योति का शुक्रवार को एमएससी में दाखिला हो गया है। पिता के साथ आई ज्योति ने बताया कि उसे पता चला कि झांसी का विश्वविद्यालय नैक ए प्लस-प्लस ही नहीं, बल्कि उसका पठन-पाठन काफी उच्च स्तरीय है। परिसर में पठन-पाठन का अच्छा माहौल हैं और यहां के विद्यार्थियों का अच्छा प्लेसमेंट होता है। इसके चलते उसने यहां प्रवेश लिया है।
ज्योति ने बताया कि यहां के शिक्षकों सहयोगात्मक रवैया है। बीयू में इंटरनेशनल स्टडीज सेल एवं यूजीसी सेल के असिस्टेंट नोडल अधिकारी प्रो. रिषी सक्सेना ने बताया ज्योति का एमएससी बायोकेमिस्ट्री में प्रवेश हो गया है। उससे संबंधित जानकारी स्टडी इंडिया पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद उसका सत्यापन भी किया जाएगा। ब्यूरो