फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Just three days after marriage bride committed suicide by consuming poison.

UP: प्यार-तकरार और फिर शादी, तीन दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने खाया जहर; पीछे छोड़ गई सलोनी कई सवाल

Tue, 20 May 2025 08:30 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 May 2025 08:30 AM IST
सार

झांसी में शादी के तीन दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन ने जान दे दी। वहीं 21 मई को ननद की बरात आनी थी। उसकी मौत की खबर लगने पर मायके के लोग भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Just three days after marriage bride committed suicide by consuming poison.
दुल्हन (फाइल फोटो) - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन ने जहर खाकर जान दे दी। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। चार साल के विरोध के बाद परिजन उसकी शादी कराने को राजी हुए थे। तीन दिन पहले परिजनों ने शादी कराई वहीं, दुल्हन के ननद की बरात 21 मई को आनी है। 

विज्ञापन


निवाड़ी (मध्य प्रदेश) निवासी शंकर प्रजापति पठारी गांव में भट्टे पर काम करता था। उसका कहना है कि पांच साल पहले भट्टा मालिक की बेटी सलोनी से उसके प्रेम संबंध चार साल चले विवाद के बाद शादी कराने पर राजी हुए थे परिजन दो दिन बाद ननद की आनी है बरात हो गए।
विज्ञापन


दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का वादा कर लिया लेकिन, सलोनी के परिजन विवाह को राजी नहीं हुए। सलोनी घर से भागकर चार साल से उसके साथ रह रही थी। उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। सलोनी से परिवार ने नाता तोड़ लिया लेकिन, कुछ दिनों पहले वह लोग शादी कराने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सलोनी के पिता समेत अन्य परिजनों की मौजूदगी में सात फेरे हुए। शनिवार को पति परिजनों को छोड़ने स्टेशन गया था। उसी दौरान सलोनी ने जहर निगल लिया। पति के वापस आने पर उसने जहर निगलने की बात बताई। अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी ननद की 21 मई को बरात आनी है। उसकी मौत की खबर लगने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग भी सुसाइड की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed