फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Just once, the two won: Rajnath

बस, एक बार भर दो झोली: राजनाथ

Mon, 07 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Just once, the two won: Rajnath
bjp , jhansi news - फोटो : demo
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी में झगड़ा चल रहा है, बहुजन समाज पार्टी की सरकार को प्रदेश की जनता ने देख लिया है। ऐसे में बस एक बार भाजपा की झोली भर दो। यदि कोई पार्टी सरकार में है तो प्रदेश का विकास प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसलिए समाजवादी पार्टी में चल रही कलह बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। प्रदेश में ओलावृष्टि हुई और सूखा पड़ा, केंद्र सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये दिए। इतना पैसा पहले कभी किसी सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए नहीं दिया, लेकिन किसानों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। भगवान राम को 14 वर्षों का वनवास हुआ था, उन्होंने दुष्टों का संहार कर आदर्श राज्य की स्थापना की थी। इसी तरह भाजपा को भी प्रदेश में 14 वर्ष से अधिक का वनवास हो चुका है। अब यह वनवास समाप्त होना चाहिए। बस, एक बार भाजपा की झोली भर दो, तो प्रदेश से गुंडों, बदमाशों और कमजोरों का उत्पीड़न करने वालारें को बीजेपी उल्टा कर देगी। 
विज्ञापन

भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने उन्हें पाकिस्तान भेजा था, लेकिन उन्होंने दो टूक सुना दिया था कि आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। अब देश में किसानों को खाद की कोई समस्या नहीं है, उनकी सरकार ने खाद के दाम कम किए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो झूठे मुकदमों की जांच कराई जाएगी। उनकी मंशा है कि बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास हो। यदि सरकार बनती है तो बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए पानी की समस्या हल कर दी जाएगी। बुंदेलखंड का क्षेत्र सर्वाधिक पिछड़ा है। अगले चार वर्षों में प्रदेश को कोई गांव शेष नहीं रहेगा, जहां पक्की सड़क न हो। हाइवे के निर्माण तेजी से हो रहे हैं। अगले दस साल में 25 हजार किलोमीटर सड़कें बनाने का लक्ष्य है, जिससे विकास तेजी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed