फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   junior doctors strike

इमरजेंसी सेवाएं ठप, इलाज के लिए तड़पे मरीज

Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
junior doctors strike
doctors strike, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। मारपीट, लूट व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने पर बृहस्पतिवार की देर रात मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। शुक्रवार को ओपीडी में भी मरीजों को नहीं देखा गया। कालेज के प्राचार्य व सीएमओ ने हड़ताल खत्म कराने के भरसक प्रयास किए पर डाक्टरों ने ऐलान कर दिया कि जब तक लूट व जान से मारने के प्रयास की धाराएं नहीं हटेंगी तब तक काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को वार्ड नंबर तीन से डा. सुधांशु का पर्स, मोबाइल समेत कुछ अन्य सामान चोरी हो गया था। चोर के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। घटना से गुस्साए डाक्टरों ने वार्ड मैनेजर शिवम् गुप्ता को पीटा। गेट नंबर एक के पास सिक्योरिटी गार्ड भगवान सिंह व बृजकिशोर निवासी अतपेयी चिरगांव को लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व बेल्टों से पीटकर घायल कर दिया। इससे उनकी आंख में भी गंभीर चोट आई है। दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने डा. रोहित जैन, डा. संतोष, डा. सुधांशु व डा. विद्या सागर के खिलाफ जेब से रुपये छीनने व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरीशचंद्र ने एमओ आफिस से अवधेश पुत्र मोतीलाल निवासी बड़ागांव द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

बृहस्पतिवार की रात जब नवाबाद थाना पुलिस मामले की जांच करने मेडिकल कालेज पहुंची तब डाक्टरों को पता चला कि उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो गया है। इसकी सूचना फैलते ही जूनियर डाक्टरों ने इमरजेंसी व जनरल वार्डों में काम बंद करके हड़ताल की घोषणा कर दी। कुछ ही देर में हास्टलों से भी डाक्टर इमरजेंसी पहुंचकर हड़ताल में शामिल हो गए। स्थिति उग्र होने की सूचना मिलने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कालेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर कई वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जूनियर डाक्टरों को समझाने का प्रयास किया, पर वह कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हड़ताल कर रहे डाक्टरों ने कहा कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म नहीं हो जाएगा, तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे। मध्यरात्रि तक कोई भी रास्ता नहीं निकलने पर अधिकारी लौट गए। शुक्रवार की सुबह ओपीडी में डाक्टरों की हड़ताल से अनजान मरीज स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे, जहां से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, इमरजेंसी सेवा भी पूरी तरह से ठप रहीं। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा।

मदद के आश्वासन पर भी नहीं माने
हड़ताल पर गए जूनियर डाक्टरों को मनाने के लिए शुक्रवार की दोपहर में कालेज प्राचार्य डा. एनएस सेंगर व सीएमओ डा. विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जूनियर डाक्टरों को बुलाकर काफी देर समझाया। उनके खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पर, डाक्टरों ने दोनों की बातों को अनसुना करते हुए घोषणा कर दी कि जब तक दर्ज मुकदमे की गंभीर धाराएं नहीं हटाईं जाएंगी तब तक वह हड़ताल पर ही रहेंगे।

प्रभावित नहीं होने दी जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं: सेंगर
मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने बताया कि जूनियर डाक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर इमरजेंसी, ओपीडी में पीएमएस (प्रविंशियल मेडिकल साइंसेज) के डाक्टरों, इंटर्न व सीनियर रेजीडेंट्स की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज की सेवाओं को किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। हड़ताल को लेकर प्रशासन से वार्ता की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में सीनियर डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जितने मरीज आ रहे हैं, सभी का उपचार किया जा रहा है। हर हालात से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इमरजेंसी में जितने भी मरीज आए सभी को भर्ती करके समुचित उपचार दिया गया है।

मध्यरात्रि में मरीजों के तीमारदारों में मचा हड़कंप
मेडिकल कालेज के कर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को डाक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया। पहले वह हड़ताल पर जा रहे डाक्टरों से हाथ जोड़कर उपचार करने की मनुहार करते रहे, जब डाक्टरों का दिल नहीं पसीजा तो उन्होंने तुरंत अन्य जगह पर उपचार करवाने का फैसला कर लिया। कुछ ही देर में इमरजेंसी पूरी तरह से खाली हो गई।

सिक्योरिटी गार्ड पर लगाया चोर की मदद का आरोप
डा. सुधांशु ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अवधेश चोरी कर रहा है और एक सिक्योरिटी गार्ड उसकी मदद कर रहा है। यही नहीं, सिक्योरिटी गार्ड कोई चीज चोर से लेकर मौजे में छुपा रहा है। उन्होंने बताया कि गार्डों की नहीं पिटाई नहीं की गई है। उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है।


 पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
जूनियर डाक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने शुक्रवार को कालेज के प्राचार्य को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। उनकी मांग है कि चोर को गिरफ्तार किया जाए, कालेज के अंदर डाक्टरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए, चोरी की पुनरावृत्ति नहीं हो, सिक्योरिटी गार्डोँ का ठेका निरस्त किया जाए, डाक्टरों पर लगाई गई धाराओं को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed