फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior doctor's fellow staff report negative

जूनियर डॉक्टर के साथी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Junior doctor's fellow staff report negative
झांसी। कोरोना पॉजिटिव महिला के प्रसव के दौरान वायरस के चपेट में आई महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 11 जून को कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया था। हालांकि, महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पहले से थी। इस लिहाज से डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ ने पूरी सावधानी बरती थी। बावजूद, कोरोना वायरस के संक्रमण ने प्रसव कराने वाली गायनी विभाग की 30 वर्षीय जूनियर डॉक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रसव कराने के अगले ही दिन से जूनियर डॉक्टर को बुखार आना शुरू हो गया। सावधानी बरतते हुए तत्काल डॉक्टर की कोरोना जांच कराई गई। सोमवार को आई रिपोर्ट में जेआर पॉजिटिव मिली तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मेडिकल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सिजेरियन के दौरान मौजूदा अन्य डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी समेत आठ-दस कर्मचारी का सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब भेजा गया। बताया गया कि सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed