फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior doctors boycott work, patients did not get treatment

जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को नहीं मिला उपचार

Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors boycott work, patients did not get treatment
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया। जिसका खामियाजा दूरदराज से इलाज कराने के लिए आए मरीजों को भुगतना पड़ा। अस्पताल के पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक में मरीज परेशान नजर आए। इलाज नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्चे नहीं बनने पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने सादा पर्ची पर मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरोें ने कार्य बहिष्कार के चलते सुबह से ही अस्पताल का पर्चा काउंटर नहीं खुलने दिया। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी पर्चा काउंटर नहीं खुला तो लोग इलाज कराए बिना ही वापस लौट गए। हालांकि अस्पताल की ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल के सीनियर चिकित्सकों के साथ ही अन्य चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी सेवाएं भी पूर्व की तरह ही चल रही हैं। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की आंख में तकलीफ होने के कारण इलाज करने के लिए आए हैं। लेकिन पर्चा काउंटर पर अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है। पूछने पर कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है।
सोमती, टहरौली
कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा है। जिसको दिखाने के लिए अस्पताल आए हैं। काफी देर से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई भी डॉक्टर अपने चैंबर में नहीं आया है।
अनिरुद्ध, शिवाजी नगर
दो साल का बच्चा गंभीर हालत में है। जिसको दिखाने के लिए आए हैं। सुबह से अस्पताल का पर्चा काउंटर बंद है। कमरे में कोई भी चिकित्सक नहीं है। जिसके चलते वापस लौटना पड़ रहा है।
रामरतन, रक्सा,
कई दिनों से एक हाथ काम नहीं कर रहा है। जिसको दिखाने के लिए आए हैं। अस्पताल में न ही पर्चा बना और नहीं कोई चिकित्सक मौजूद है। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुलदीप, उरई
जूडा के समर्थन में आया आईएमए
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का समर्थन मिला है। आईएमए की अध्यक्षा डॉ. अलका सेठी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जूडा की काउंसलिंग प्रक्रिया को तेज करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed