फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Juloos-e-Mohammadi: Chants of "Sarkar ki Aamad Marhaba" (Welcome to the arrival of the Prophet) echoed through the air.

Jhansi News: जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे सरकार की आमद मरहबा के नारे

Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Juloos-e-Mohammadi: Chants of "Sarkar ki Aamad Marhaba" (Welcome to the arrival of the Prophet) echoed through the air.
गुरसराय। पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उल्लास के साथ निकाला गया। जमा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। हाथों में हरे झंडे लिए लोगों ने सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ माहौल को नूरानी बना दिया।
विज्ञापन


जुलूस जमा मस्जिद से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कटरा बाजार पहुंचा। थाने की पुलिया पर गुरसराय यूथ करेज फाउंडेशन की ओर से जुलूस का स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत कर अकीदतमंदों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


मोदी चौराहा पर राईन समाज की ओर से जुलूस का स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और बैनरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जुलूस के रास्ते में अकीदतमंदों के लिए पानी, शरबत और फलों की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में शामिल उलेमा और समाज के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे, इंसानियत और अमन-शांति का संदेश दिया। जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला गया।

इस दौरान सदर पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी, गुरसराय यूथ करेज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी अख्तर राईन, अतीक मामू सिद्दीकी, इकराम खान, रिजवान खान, सलमान खान, शहीद, तौफीक, सोहराब खान, गफ्फार राईन, पार्षद कैलाश कुशवाहा, राजा खान, राजू मिस्त्री आदि मौजूद रहे।


सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों पर थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने मोर्चा संभाला एवं पुलिस बल तैनात रहा और भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक डायवर्जन किया गया। जुलूस के दौरान नगर की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए गए।



जुलूस-ए-मोहम्मदी में पीली तौलिया बनी आकर्षण का केंद्र
नगर के बस स्टैंड क्षेत्र के युवाओं ने पीली तौलिया डालकर जुलूस में अपनी अलग पहचान बनाई। युवाओं ने एकजुट होकर अमन, भाईचारे और शांति का संदेश दिया। पीली तौलिया पहने युवाओं का समूह जुलूस में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed