फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jn suchna aadhikari sikayto ka bibrd de

जनसूचना अधिकारी लंबित मामलों का विवरण दें : कमिश्नर

Wed, 27 Jun 2018 01:26 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 27 Jun 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
jn suchna aadhikari sikayto ka bibrd de
up goverment, jhansi news - फोटो : demo
राज्य सूचना आयुक्त गजेंद्र सिंह यादव के आगमन को लेकर मंडलायुक्त कुमुद लता श्रीवास्तव ने आयुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें सभी जिले के जिला अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों की अपील की सूचना व जनपद के विभिन्न कार्यालयों में लंबित जनसूचना संबंधी प्रकरणों व अपीलों की स्थिति तत्काल कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन उर्मिला देवी सोनकर खाबरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त मंडल मुख्यालय पर दो व तीन जुलाई का झांसी में, चार व पांच जुलाई ललितपुर में व छह जुलाई को जनपद जालौन से संबंधित अपीलों व शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इसलिए बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारी प्रत्येक कार्यालय के जनसूचना अधिकारी के पास लंबित प्रकरणों के अलावा प्रथम व द्वितीय अपीलीय अधिकारी के पास लंबित अपीलों का विवरण सहित राज्य सूचना आयोग के समक्ष संबंधित लोक प्राधिकारियों को समय से पैरवी करने के लिए आयुक्त सभागार में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए तथा बताया कि तय तिथि में ही अपीलों की सुनवाई होगी। बैठक में डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, सचिव जेडीए त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरीशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed