फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jinjars and rakhsa challengers between match

बरुआसागर जिंजर्स और रक्सा चैलेंजर्स ने जीते मुकाबले

Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jinjars and rakhsa challengers between match
झांसी। नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित बबीना प्रीमियम लीग प्रतियोगिता (बीपीएल) में शनिवार को बरुआसागर मैदान में दो मैच खेले गए। जिसमें बरुआसागर जिंजर्स ने चिरगांव रॉयल्स को 151 रन से पराजित किया। जबकि, दूसरे मैच में रक्सा चैलेंजर्स ने पारीछा थंडर्स को 68 रनों से हराया। शानदार प्रदर्शन करने पर जितेंद्र और गजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर चिरगांव रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैटिंग करने उतरी बरुआसागर जिंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें जितेंद्र कबूतरा ने 86, राजा कुशवाहा ने 45 और प्रदीप ने 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरगांव की पूरी टीम 19.5 ओवरों में कुल 80 रन पर सिमटकर 151 रन से मुकाबला हार गई। चिरगांव के लिए कप्तान राजकुमार सोनी ने सर्वाधिक 23 बनाए। बरुआसागर जिंजर्स की ओर से गेंदबाज अभिषेक ने तीन, नीरज व जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रक्सा चैलेंजर्स और पारीछा थंडर्स की बीच हुआ। जिसमें पारीछा थंडर्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी रक्सा चैलेंजर्स की टीम की ओर से गजेंद्र वर्मा ने 80, सागर शर्मा ने 58 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पारीछा की टीम 18.3 ओवरों में 111 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई। पारीछा थंडर्स की ओर से जितेंद्र कुमार ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। रक्सा चैलेंजर्स की ओर से अनिकेत ने तीन, अजीत और कप्तान आशीष ने दो-दो विकेट लिए। अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed