फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jila panchyat chunav sp or bjp takkar

हेडिंग: जिला पंचायत: सपा से पांच कदम आगे रही भाजपा

Wed, 05 May 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
jila panchyat chunav sp or bjp takkar
झांसी। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के दो दिन बाद जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो सकी। चुनाव में जिले की 24 सीटों में से नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, तो सपा के खाते में सिर्फ चार सीटें ही आईं। उधर, सात सीटों पर गांव की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। बसपा को तीन और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के परिणामों को लेकर इस बार भारी ऊहापोह की स्थिति रही। सभी 24 सीटों की मतगणना सोमवार दोपहर तक पूरी हो गई थी, लेकिन चार सीटों को छोड़कर किसी के परिणाम घोषित नहीं किए। अधिकृत परिणाम के लिए मंगलवार को भी पूरे दिन उम्मीदवार परेशान रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे आरओ वित्त एवं राजस्व एडीएम की ओर से परिणाम जारी किए गए। हालांकि अंतिम मतगणना तक जो आगे रहा, उसके मुताबिक ही परिणाम घोषित किए गए। सबसे करीबी मुकाबला साकिन सीट पर बसपा एवं भाजपा के बीच रहा। यहां बसपा उम्मीदवार जयपाल अहिरवार 38 वोटों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। भरोसा सीट पर भी काफी करीबी मुकाबला रहा। यहां जीत भाजपा के खाते में आई। सबसे अधिक वोट करीब साढ़े छह हजार वोटों से सेमरी उम्मीदवार विवेक ने जीत हासिल की। इस सीट पर निर्दलियों के बीच ही मुकाबला हुआ। मारकुआं सीट से नेहा संजीव निरंजन ने जीत हासिल करके कांग्रेस को भी जिला पंचायत के भीतर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बसपा की बागी प्रत्याशी ने भाजपा को दी मात
बसपा नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी बघेरा सीट पर दिलचस्प मुकाबला रहा। यहां पर बसपा की बागी उम्मीदवार रजनी ने भाजपा उम्मीदवार को पटखनी दी। बसपा उम्मीदवार आसपास भी नहीं टिक सका। खैलार सीट से भाजपा ने कॉआपरेटिव बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित के रिश्तेदार दिंगत चतुर्वेदी को मैदान में उतारा, लेकिन यहां निर्दलीय उम्मीदवार अमनदीप जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इसी तरह पूर्व विधायक प्रयागीलाल की बहू रजनी ने जीत हासिल की। पूर्व विधायक रश्मि आर्या के देवर हेमंत सेठ भी सपा के टिकट पर जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के भीतर दलीय स्थिति
भाजपा 9
सपा 4
बीएसपी 3
कांग्रेस 1
निर्दलीय 7
कुल सीट 24
सभी जिला पंचायत सदस्य सीट
पूंछ
बालकृष्ण बरार भाजपा 7483
यादवेंद्र निर्दलीय 6325
साकिन
जयपाल अहिरवार बसपा 7352
मनीराम वर्मा भाजपा 7314
भरोसा
पवन गौतम भाजपा 7420
कृष्ण कुमार बसपा 7136
सेमरी
विवेक निर्दलीय 12503
दीपेंद्र निर्दलीय 4130
पहाड़ीबुजुर्ग
रश्मि निर्दलीय 8824
बबीता भाजपा 7852
बघैरा
रजनी निर्दलीय 8824
राघवेंद्र पाल भाजपा 4807
भोजला
बृजेंद्र सिंह निर्दलीय 11191
सतीश राजपूत भाजपा 7438
फुटेरा बरूआसागर
विनीता भाजपा 7813
रानी रायकवार बसपा 5043
रक्सा
रोहित लोधी भाजपा 5470
धर्मेंद्र चौधरी बसपा 4020
राजापुर
वीर सिंह सपा 7748
महेंद्र निर्दलीय 6496
खैलार
अमनदीप निर्दलीय 4567
दिगंत चतुर्वेदी भाजपा 4338
बबीना रूरल
राजपति रैकवार भाजपा 9831
रामसखी सपा 5149
सकरार
किरण देवी अहिरवार भाजपा 6723
हरकुंवर बसपा 6612
बंगराधवा
आशा सपा 9322
राजकुमारी भाजपा 5834
देवरी सिंह पुरा
चंदन सिंह कुशवाहा बसपा 7704
अखिलेश सिंह मौर्या भाजपा 5684
भदरवारा
प्रतिपाल सिंह भाजपा 7635
भगवत निर्दलीय 4961
स्यावरी
रजनी देवी भाजपा 12057
मीरा आर्या सपा 9933
चुरारा
हेमंत सेठ सपा 12836
रमेश श्रीवास भाजपा 7425
सिमरधा
मेवा देवी निर्दलीय 7375
अर्चना बसपा 2598
मारकुआं
नेहा निर्दलीय 9155
रंजना बसपा 5741
भस्नेह
अंजना बसपा 6772
सोनम पटेल सपा 4451
ककरबई
लुदनीवाली परिहार भाजपा 9091
सुशीला देवी बसपा 6284
कुरैठा
नृपेंद्र सिंह सपा 9414
रमाकांत पटेल भाजपा 4925
बिलाटी करके
अजय सिंह निर्दलीय 8207
अखंड प्रताप भाजपा 5213
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed