{"_id":"62c739e8dee7cb7ba7209f88","slug":"jhoom-rained-badra-many-areas-submerged-jhansi-news-jhs2243685110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे बदरा, जलमग्न हुए कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे बदरा, जलमग्न हुए कई इलाके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिनभर जबरदस्त उमस और गर्मी झेलने के बाद बृहस्पतिवार की रात लोगों के लिए सुकून लेकर आई। बिजली की तेज कड़क के साथ-साथ झूम कर बदरा बरसे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 50 मिलीमीटर गिरा है। मानसूनी सीजन में अब तक जनपद में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात हो चुकी है।
बृहस्पतिवार की रात दस बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर बाद आसमान में तेज बिजली कड़कड़ाने लगी। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो कि लगातार डेढ़ घंटे तक जारी रही। 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। बारिश की वजह से तालपुरा, खुशीपुरा, नरिया बाजार, दतिया गेट, पानी वाली धर्मशाला, बड़ागांव गेट समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। कइयों के घरों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस सीजन की पहली झमाझम बारिश हुई है। करीब 50 मिलीमीटर पानी गिरा है। ये बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। खरीफ की फसलों की बुवाई के लिए कई किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार था। बताया गया कि अब तक जनपद में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात हो चुकी है।
बिजली गिरने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त
जिले के कई क्षेत्रों में बिजली गिरने से लोगों को नुकसान हुआ है। शहर के नई बस्ती मुहल्ले में बिजली गिरने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा तालपुरा में भी घर पर बिजली गिरने से छत की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हल्की बारिश के बाद उड़ जाते थे बादल
जिले में पिछले कई दिनों से आसमान में काले बदरा छाते और हल्की-फुल्की बरसात होने के बाद उड़ जाते। इससे उमस और बढ़ जाती थी। लोग जबरदस्त गर्मी झेलने को मजबूर थे। घरों से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे थे। पंखों और कूलरों ने काम करना बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। रात दस बजे बारिश और सर्द हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी।