{"_id":"5d6590b38ebc3e01416b1444","slug":"jhansis-girl-doing-well-in-bollywood-jhansi-news-jhs146724899","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी की बेटी मायानगरी में दिखा रही अभिनय का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी की बेटी मायानगरी में दिखा रही अभिनय का दम
विज्ञापन
अवंतिका खत्री।
- फोटो : REPORTERS
झांसी की बेटी मायानगरी में दिखा रही अभिनय का दम
झांसी। न कोई अभिनय का कोर्स किया, न किसी से प्रशिक्षण लिया। मन में शुरू से फिल्मों में काम करने की ठान ली थी, तो खुद ही सफर पर निकल पड़ीं। गलतियों से हमेशा सीखतीं रहीं और आज मायानगरी मुंबई में झांसी का नाम रोशन कर रहीं हैं शहर की बेटी अवंतिका खत्री। वह दो बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा बतौर निर्देशक भी कुछ शॉर्ट फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है।
सेवानिवृत्त ज्वाइंट निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. पीके खत्री की बेटी अवंतिका ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए इंदौर चली गईं। वहां से उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की, लेकिन उनके मन में तो अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का बन चुका था। बस फिर क्या वो निकल पड़ीं मायानगरी की ओर। शुरेआत में उन्होंने मॉडलिंग, विज्ञापनों में काम किया। कुछ ही समय में उनकी किस्मत का ताला खुल गया। 2013 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म वार छोड़ न यार में पहली बार अवंतिका बड़े पर्दे पर नजर आईं। इसमें उन्होंने न्यूज रीडर का किरदार निभाया है। इस कॉमेडी फिल्म में अभिनेता शर्मन जोशी, जावेद जाफरी, अभिनेत्री सोहा अली खान ने काम किया है। इसके ठीक दो साल बाद वर्ष 2015 में रिलीज हुई ‘कुछ-कुछ लोचा है’ फिल्म में भी अवंतिका को काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सनी लियोनी, राम कपूर ने अभिनय किया है। जबकि, अवंतिका इवेंट मैनेजर की भूमिका में नजर आई हैं। अवंतिका ने बताया कि अभिनय के अलावा वह निर्देशन में भी रुचि रखती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर आधारित फॉर आल दैट यू आर शॉर्ट फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्में बनाई हैं।
झांसी के युवाओं को देंगी मौका
अवंतिका ने बताया कि वह अपने आगामी शॉर्ट फिल्म की झांसी और उत्तर प्रदेश में शूटिंग करना चाहती हैं। इसके लिए वह लोकेशन तलाश रहीं हैं। उन्होंने कहा कि झांसी के नाम पर कई फिल्म और सीरीयल बन रहे हैं। ऐसे में वह भी इस क्षेत्र और यहां के युवाओं के लिए कुछ करना चाहती हैं। वह अपनी आगामी शॉर्ट फिल्मों में झांसी की प्रतिभाओं को मंच देंगी।