फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's first female Municipal Commissioner, Akanksha, transferred; B. Sudan to take over the responsibility.

Jhansi News: झांसी की पहली महिला नगर आयुक्त आकांक्षा का तबादला, बी सूदन लेंगे जिम्मेदारी

Fri, 11 Sep 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's first female Municipal Commissioner, Akanksha, transferred; B. Sudan to take over the responsibility.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का बृहस्पतिवार को तबादला हो गया है। झांसी की पहली महिला नगर आयुक्त के तौर पर उनका कार्यकाल साढ़े दस महीने रहा। अपने इस संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर निगम में टैक्स से लेकर तेल तक में गड़बड़ी पकड़ी। शासन ने उन्हें विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/ प्रबंध निदेशक यूपीडेस्को की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं, बाराबंकी के सीडीओ बी सूदन को झांसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
पिछले साल 29 अक्तूबर को आकांक्षा राणा ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला था। तब नगर निगम पर लगभग 40 करोड़ की उधारी थी। नगर निगम के बेजा खर्चों में कटौती करके उन्होंने उधारी काफी हद तक कम कर दी। इसके अलावा नगर निगम में व्यावसायिक भवनों के टैक्स कम करने का खेल भी उजागर किया। साथ ही मेजर ध्यानचंद संग्रहालय और स्पेस म्यूजियम के संचालन में इस्तेमाल होने वाले तेल का खेल भी इन्हीं के कार्यकाल में सामने आया।
विज्ञापन

इससे नगर निगम को लाखों रुपये की बचत भी हुई। उन्होंने निर्माण विभाग की निविदाओं में होने वाले खेल पर भी काफी हद तक लगाम लगाई। महानगर में अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ भी उन्होंने सख्ती से कार्रवाई कराई। एक व्यक्ति पर एफआईआर भी दर्ज हुई। नगर आयुक्त की पहचान तेजतर्रार अधिकारी की थी। हालांकि, उनकी इसी कार्यशैली से मेयर समेत पार्षद असंतुष्ट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद झा का प्रमोशन, अब योगेश्वर सिंह बने सिटी मजिस्ट्रेट
झांसी के सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा का प्रमोशन हो गया है। उन्हें गोंडा का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। उनकी जगह कुशीनगर के एसडीएम योगेश्वर सिंह को झांसी का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed