फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's Aniket shines in IPL

Jhansi News: आईपीएल में चमके झांसी के अनिकेत

Mon, 24 Mar 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's Aniket shines in IPL

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बड़ागांव गेट बाहर बंगला घाट के निवासी अनिकेत वर्मा ने रविवार को अपने कैरियर का पहला आईपीएल खेला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से तीन गेंदों में सात रन बनाए। चौथी गेंद पर बाउंड्री लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। विशाल स्कोर के चलते राजस्थान रॉयल्स को हराकर सनराइजर्स ने जीत दर्ज की।

बड़ागांव गेट बाहर बंगलाघाट के रहने वाले पिता उमाशंकर निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि अनिकेत का जन्म 5 फरवरी 2002 में हुआ था। एक साल की उम्र में ही अनिकेत की मां का देहांत हो गया था। अनिकेत की परवरिश भोपाल के पुष्पा नगर में रहने वाले उनके चाचा अमित वर्मा ने की।
विज्ञापन




चाचा ने बताया कि अनिकेत का बचपन भोपाल में ही बीता है। क्रिकेट की शुरुआत भी भोपाल से हुई। उसने घर के बाहर गलियों में कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलना शुरू किया। 10 वर्ष की उम्र में उनका घर के पास स्थित एक क्रिकेट एकेडमी में एडमीशन करा दिया। उन्होंने विभिन्न घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पहली बार कर्नाटक की अंडर-23 टीम के खिलाफ पुरुषों के अंडर-23 वन डे इंटर-स्टेट टूर्नामेंट में शतक लगाया। तमिलनाडु में अखिल भारतीय बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में एक और शतक लगाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।



एमपीपीएल में किया शानदार प्रदर्शन



मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीपीएल) में वर्मा ने 205.4 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए। टी 20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 41 गेंदों पर 123 रन है। ये स्कोर उन्होंने मालवा पैंथर्स के खिलाफ बनाया था। इस मैच में उन्होंने आठ चौके और 13 छक्के लगाए थे। छह टी2 0 मैचों में उन्होंने 54.6 की औसत और 195.0 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।


सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर खरीदा

उनकी क्षमता को पहचानते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान वर्मा को उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा। इससे पहले सीजन से पहले एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में उन्होंने केवल 16 गेंदों पर 46 रन बनाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज की श्रेणी में रखा। टीम के छठवें बल्लेबाज वह मैदान पर उतरे और तीन गेंद में एक छक्का और एक रन बनाए। चौथी गेंद पर बाउंड्री के चक्कर में तुषार देशपांडे की गेंद पर वह कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed